| |
ग्नूविन II में आपका स्वागत है!
ग्नूविन विण्डोज़ के लिये मुक्त तन्त्रांश का सङ्कलन है। आपको इसमें तीन मुख्य विशेषतायें मिलेंगी:
HINDI CONVERSION TO BEGIN SOON
- तन्त्रांश
ग्नूविन II में कई कार्यक्रम शामिल हैं, बिल्कुल मुक्त, जिनके कई प्रयोग हो सकते हैं। सम्पूर्ण ऍप्लिकेशन सूची, प्रकार के अनुसार छाँटी हुई, यहाँ उपलब्ध है।
ग्नूविन में शामिल तन्त्रांश शेयरवेयर नहीं है, न ही फ़्रीवेयर है, बल्कि मूल मुक्त तन्त्रांश और खुला स्रोत तन्त्रांश है, जिसके लिये स्रोत कूट उपलब्ध है, जो कि अभी और हमेशा निःशुल्क रहेगा (अर्थात मुफ़्त और स्वतन्त्र रहेगा)।
इस सी डी पर उपलब्ध अधिकतर कार्यक्रम ग्नू/लिनक्स, बी ऍस डी जैसे मुक्त व खुला स्रोत प्रचालन तन्त्रों के लिये भी उपलब्ध हैं।
- लेख
आपको कई लेख भी मिलेंगे जो कि मुक्त तन्त्रांश व खुला स्रोत की भावना को समझाते हैं।
- आन्लाइन सहायता व ग्नूविन के विश्लेशण
हम ने खुद ही कुछ लेख लिखे हैं ताकि आपको मुक्त तन्त्रांश व खुले स्रोत की मनभावनी दुनिया की खोज करने में मदद मिले, उदाहरणार्थ सवाल जवाब जो कि अधिकतर नये प्रयोगकर्ताओं के पहले सवालों के जवाब देने की कोशिश करते हैं। यदि कोई शब्द आपको अपरिचित लगे, तो आप शब्दकोष की मदद ले सकते हैं। इतना ही नहीं, इन लेखों में जो भी तकनीकी शब्द हैं वे शब्दकोष में उन शब्दों की प्रविष्टियों की कड़ी के रूप में हैं; यदि आपको किसी शब्द का अर्थ या अभिप्राय जानना है तो आपको केवल उस कड़ी की मदद लेनी होगी।
कृपया शब्दकोष, सवाल जवाब व लेखों को समय निकाल कर पढ़ने में हिचकें नहीं।
हम उम्मीद करते हैं कि यह तन्त्रांश प्रयोग करने में लाभकारी व आनन्ददायक होगा, और कामना करते हैं कि मुक्त तन्त्रांश की दुनिया में आपकी यात्रा सुखद हो!
|
|