| |
|
|
| |
 |
|
 |
| |
अधिकतर सीडी लेखन यन्त्रों के साथ "ईज़ी सीडी क्रिएटर" या "नीरो" आता है; दोनो कार्यक्रम आई ऍस ओ चित्रों की मदद से सीडी लेखन कर सकते है (आई ऍस ओ चित्र सीडी रॉम का शब्दशः प्रतिलिपि होती है)। किसी भी मानक लेखन तन्त्रांश यानी सॉफ़ट्वेयर का भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जैसे कि "cdrecord" ।
ग्नूविन में दिलचस्पी दिखाने के लिए धन्यवाद
; अब आप सीडी लेखन कर सकते हैं, उम्मीद है कि आप मौके का फ़ायदा उठा के ग्नूविन को अपने दोस्तों, परिवार और साथियों में बाँटेंगे!
नीरो
नीरो को शुरू करें और "File" सूचीपत्र यानी मीन्यू में "Burn image" को चुनें। "Open" खिड़की सामने आएगी।
खिड़की का "File of type" पहले से "*.nrg" होगा। ड्रॉप डाउन बक्से पर चटका लगा के "All Files" को चुनें। *.iso फ़ाइलें प्रदर्शित होंगी; select "gnuwin.iso" चुनें। एक संवाद बक्सा सामने आएगा; आप मूल जमाव को यथावत रख कर "OK" दबाएँ। उसके बाद और सीडी बनाने के लिए भी इसी विधि का प्रयोग करें।
सङ्क्षेप में:
- "File" -> "Burn image"
- "All files"
- "gnuwin.iso" को चुनें
- "OK"
- "Burn"
पर्दे के चित्रों के साथ विस्तृत पन्ना यहाँ भी मिलेगा:
http://www.wizardskeep.org/mainhall/tutor/neroiso.html
ईज़ी सीडी क्रिएटर
ईज़ी सीडी क्रिएटर को चालू करें और "File" सूचीपत्र यानी मीन्यू में से "Create CD from Disc Image" को चुनें। "Open" खिड़की सामने आएगी।
खिड़की का "File of type" पहले से "*.cif" होगा। ड्रॉप डाउन बक्से पर चटका लगा के "*.iso" को चुनें। *.iso फ़ाइलें प्रदर्शित होंगी; "gnuwin.iso" चुनें। उसके बाद और किसी भी सीडी की तरह इसपर भी काम करें।
सङ्क्षेप में:
- "File" -> "Create CD from Disc Image"
- "*.iso"
- "gnuwin.iso" चुनें
- "OK"
पर्दे के चित्रों के साथ विस्तृत पन्ना यहाँ भी मिलेगा:
http://www.wizardskeep.org/mainhall/tutor/cdcriso/cdcrtiso.html
सीडीरिकॉर्ड
"
cdrecord", का भी प्रयोग किया जा सकता है, यह एक मुक्त तन्त्रांश है जो कि ग्नूविन के स्थल पर उपलब्ध है
http://gnuwin.epfl.ch/apps/cdrecord/en/index.html
संस्थापन की विधि का पालन करें(सभी *.exe को "Windows" की binary निर्देशिका में डाल दें); एक शॅल चालू करें ("Start", "Execute command" दबाएँ और
"cmd.exe" लिखें; डॉस शॅल चालू होना चाहिए); शॅल में लिखें
"cdrecord -scanbus"; आपको कुछ ऐसा दिखेगा
Cdrecord-ProDVD sparc-sun-solaris2.4 release 1.8a39 Copyright (C) 1995-2000
Jörg Schilling
Using libscg version 'schily-0.1'
scsibus0:
0,0,0 0) 'Quantum
' 'XP34300 ' 'F76D' Disk
0,1,0 1) 'SEAGATE
' 'ST11200N ' '8334' Disk
0,2,0 2) *
0,3,0 3) 'TOSHIBA
' 'MK537FB/ ' '6258' Disk
0,4,0 4) 'WANGTEK
' '5150ES SCSI-36 ' 'ESB6' Removable Tape
0,5,0 5) 'EXABYTE
' 'EXB-8500-85QUE ' '0428' Removable Tape
0,6,0 6) 'TOSHIBA
' 'XM-3401TASUNSLCD' '3593' Removable CD-ROM
0,7,0 7) HOST ADAPTOR
scsibus1:
1,0,0 100) 'IBM
' 'DCAS-34330 ' 'S65A' Disk
1,1,0 101) *
1,2,0 102) *
1,3,0 103) *
1,4,0 104) 'PLEXTOR ' 'CD-R
PX-W8220T' '1.00' Removable CD-ROM
1,5,0 105) 'YAMAHA ' 'CRW4416S
' '1.0f' Removable CD-ROM
1,6,0 106) *
1,7,0 107) HOST ADAPTOR
अतः, उदाहरण के लिए, यदि आप यामाहा ड्राइव का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको लिखना होगा "cdrecord dev=1,5,0
" (यह सङ्ख्याएँ एक सत्र से दूसरे सत्र के बीच में बदलेंगे नहीं, क्योंकि यह आपके सङ्गणक यानी कम्प्यूटर की ड्राइव के जमाव पर निर्भर है)।
अन्ततः आप अपना आई ऍस ओ लेखन इस निर्देश से कर सकते हैं
cdrecord dev=1,5,0 -v speed=4
gnuwin.iso
|
|
 |
|
 |
|
|
|