| |
ग्नूविन II मुक्त तन्त्रांशों का सङ्कलन है।
मुक्ति
ग्नूविन तन्त्रांश की "मुक्ति" केवल निःशुल्क होने तक ही सीमित नहीं है; आप बिना किसी रोक टोक के प्रतियाँ बनाने, बाँटने, वितरित करने के लिये भी मुक्त हैं; स्रोत कूट को प्राप्त करने और उसका अध्ययन करने के लिये मुक्त हैं; और अधिकतर मामलों में स्रोत कूट को परिवर्तित करने और परिवर्तित उद्धरणों को वितरित करने के लिये भी मुक्त हैं।
हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि ग्नूविन तन्त्रांश शेयरवेयर या फ़्रीवेयर नहीं है, बल्कि मुक्त तन्त्रांश है।
ग्नूविन खुद, यानी प्रस्तुतिकरण की ऍच॰टी॰ऍम॰ऍल॰, अन्य पाठ, और सभी प्रोग्रामों को एकत्रित व परीक्षित करने का काम ग्नू आम सार्वजनिक अनुमतिपत्र के तहत आते हैं। निर्माण प्रस्तुतिकरण का स्रोत यहाँ मिलेगा।
आश्वासनों की अस्वीकृति
सभी तन्त्रांशों के अनुमतिपत्र निःशुल्क प्रदान किये गये है, इसलिये तन्त्रांश के साथ कोई आश्वासन नहीं है; खास तौर पर, हम ऐसा कोई आश्वासन नहीं दे सकते कि कार्यक्रम हमेशा वैसे ही काम करेंगे जैसा उनसे उम्मीद की जाती है, और ग्नूविन तन्त्रांश के इस्तेमाल की वजह से हुए किसी नुकसान, धन की हानि या जानकारी की हानि की वजह से ग्नू निर्माता या उसके सदस्यों के खिलाफ़ किसी हर्जाने का मुद्दा नहीं बनेगा। लेकिन ग्नू निर्माता इस बात का आश्वासन देते हैं कि
- ग्नूविन में शामिल सभी तन्त्रांश परीक्षित किये गये हैं, और परीक्षण के समय ठीक प्रकार काम करते पाये गये।
- सी॰डी॰-रॉम को ७ सितम्बर २००२ तक सामयिक माने हुए वायरस विरोधी तन्त्रांश की मदद से वायरसों के लिये जाँचा गया है, और इस तन्त्रांश को कोई वायरस नहीं मिले।
इन पन्नों पर उल्लिखित कार्यक्रम और ट्रेडमार्क उनके मालिकों की मालिकियत हैं।
|
|