| |
आप ग्नूविन में नई भाषा जोड़ने का अनुरोध कर सकते हैं।
तकनीकी
नई भाषा जोड़ने के लिए कम से कम इनकी ज़रूरत होगी:
- भाषा का नाम, यूटीऍफ़-8 कूटबन्धन में। उदाहरण के लिए, français ।
- भाषा का दो अक्षर(a-z) का कूट। उदाहरणार्थ, फ़्रांसीसी के लिए fr ।
- भाषा से सम्बन्धित दो झण्डे। एक 20x12 पिक्सॅल का, केवल झण्डा (जैसे कि
) दूसरा 50x40 पिक्सॅल का, जिसमें ऊपर भाषा हो (जैसे कि )।
- उस भाषा में "स्वागतम्" शब्द।
अनुवाद के लिए समय
अनुवाद करने के लिए कुल 15 पाठ्य पृष्ठ है, जिनमें कि हरेक में 30 मिनट लगेगा। 100 से भी अधिक कार्यक्रम हैं, जिनमें 10 से 20 मिनट लगेगा। इस प्रकार पूरे अनुवाद में 30 से 50 घण्टे लगेंगे।
ध्यान दें:
अधिकतर कार्यक्रम केवल अङ्ग्रेज़ी में उपलब्ध हैं। ग्नूविन अलग अलग भाषाओं में केवल उनके वर्णन प्रदान करता है। यदि आप किसी कार्यक्रम को अनूदित करना चाहते हैं तो कृपया कार्यक्रम के लेखक से सम्पर्क करें।
|
|