| |
ग्नूविन के लक्ष्य
ग्नूविन का इतिहास
समान परियोजनाओं की कड़ियाँ
ग्नूविन के लक्ष्य
- ई॰पी॰ऍफ़॰ऍल॰ में अध्ययन करने के लिये लाभदायक मुक्त तन्त्रांश का एक सङ्कलन प्रदान करना (और साथ ही "क्या आपके पास विण्डोज़ के लिये लेटेक्स/ईमैक्स/जी॰सी॰सी॰ है?" जैसे सवालों के आसान जवाब दिये जा सकें)
- विण्डोज़ पर मुक्त तन्त्रांश की शक्ति को दर्शाना
- मुक्त तन्त्रांश निर्माताओं के काम को बढ़ावा देना
- विण्डोज़ से मुक्त प्रचालन प्रणाली (जैसे ग्नू/लीनक्स या बी॰ऍस॰डी॰) तक स्थानान्तरण सरल करना। प्रयोगकर्ता नये माहौल में ऍप्लिकेशंस का आदी हो जायेगा, इस प्रकार माहौल के बारे में केवल कुछ ही चीज़ों की जानकारी की आवश्यकता होगी और स्थानान्तरण हो सरलतापूर्वक हो जायेगा।
ग्नूविन केवल चुनिन्दा मुक्त तन्त्रांश का सङ्कलन है; ग्नूविन न तो सम्पूर्ण मुक्त तन्त्रांश का भण्डार है और न बनना चाहता है। इरादा यह है कि कुछ मुक्त तन्त्रांश सुझाया जाये ताकि लोक मुक्त तन्त्रांश को खोज सकें, जिन लोगों को दिलजस्पी होगी वे अपनी ज़रूरतों के मुताबिक अन्य मुक्त तन्त्रांश खोज सके हैं और किसी दिन ग्नू/लीनक्स जैसी मुक्त प्रचालन प्रणाली का प्रयोग करना भी शुरू कर सकते हैं।
ग्नूविन का इतिहास
ग्नूविन निर्माताओं को अक्सर यह पूछा जाता था कि यह या वह तन्त्रांश विण्डोज़ पर मौजूद है क्या? हम लोग माँगे जाने पर सी॰डी॰ तैयार करत थे, ज़्यादातर लेटेक्स, ईमैक्स या जी॰सी॰सी॰ जैसे कार्यक्रमों के लिये।
फिर ग्नूनिर्माताओं में से एक के दिमाग में यह विचार आया कि विण्डोज़ के लिये मुक्त तन्त्रांश से भरी एक पूरी सी॰डी॰ ही क्यों न तैयार की जाये। इश प्रकार २००१ की ग्रीष्म ऋतु में ग्नूविन का पहला उद्धरन तैयार हुआ।
सितम्बर २००१ में पुस्तकों की दुकान "लायब्रेरी इलिप्स" ने ५०० सी॰डी॰ तैयार करने का बीड़ा उठाया। जिसको भी आवश्यकता हो, उसे यह सी॰डी॰ निःशुल्क प्रदान की गयीं। ये अधिकतर ई॰पी॰ऍफ़॰ऍल॰ के विद्यार्थियों व कर्मचारियों में वितरित हुईं।
यह ५०० सी॰डी॰ जब खत्म हो गईं तो हम ने लोगों के माँगने पर ५ स्विस फ़्रैङ्क की कीमत पर इन्हें देना शुरू किया। हमें फ़्रांस से भी कई आर्डर मिले, जिनके लिये हमने प्रतिलिपि बनाने, व भेजने के लिये ५ यूरो का दाम लिया।
ग्नूविन १ की सफलता और प्राप्त विचारों के आधार पर हमने सोचा कि यह काम फिर से किया जाये, और ग्नूविन II का जन्म हुआ।
ग्नूविन II का लक्ष्य था बेहतर प्रस्तुति और बहुभाषीयता। और हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि हमने यह कर दिखाया!
ग्नूविन II के निर्माण के लिये अन्तर्जाल पर एक प्रस्तुतिकरण का निर्माण किया गया, ताकि सभी लोग एक ही साथ काम कर सकें और दूसरे को काम को परिवर्तित कर सकें व सुधार सकें। इसकी मदद से हम परियोजना को पूरी दुनिया के सामने रख सकते हैं ताकि मुक्त तन्त्रांश की भावना के अनुरूप सभी लोग इसे परिवर्तित कर सकें व सुधार सकें।
समान परियोजनाओं की कड़ियाँ
ग्नूविन अकेली परियोजना नहीं है जो विण्डोज़ के लिये मुक्त तन्त्रांश सङ्कलित करती है:
|
|